फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर 23 को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करेगा भाकियू तोमर गुट

विज्ञापन
बागपत में पत्रकार वार्ता करते भारतीय किसान यूनयिन तोमर गुट के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
23 को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करेगा भाकियू तोमर गुट
विज्ञापन

बागपत। भाकियू तोमर गुट ने बड़ौत रोड पर निजी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित किया। जहां नीटू नैन को जिलाध्यक्ष और रामकुमार तोमर को मंडल महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही 23 को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसान आठ महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। सरकार किसानों की मांगों को सुन तक नहीं रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान भी नहीं मिल रहा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। इन समस्याओं को लेकर 23 अगस्त को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू तोमर गुट भी मिशन यूपी में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है और पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की पंचायत में शामिल होंगे। जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ फैसले लिए हैं, उसी तरह किसान भी भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष राममेहर तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर, सलाहकार इंद्रजीत सांगवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें