फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिलौचपुरा में लोगों के जागने पर बाइक छोड़कर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव के बंद मकान में चोरी कर रहे चोर लोगों के जागने पर भाग गए, जो अपनी बाइक भी छोड़ गए। सिंघावली अहीर पुलिस की टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव में रहने वाले फरियाद और गुलजार के मकान हैं। गुलजार की पत्नी रूबी रविवार को अपने मायके गई हुई थी। रविवार रात दीवार फांदकर मकान में घुसे चाेर आरी के ब्लेड से ताले काटकर सामान चोरी करने लगे। कमरे में सामान गिरने की आवाज सुनकर फरियाद ने गुलजार के मकान में झांककर देखा और चोरों को देखते ही शोर मचा दिया। चोर दीवार फांदकर वहां से भाग निकले, जो अपनी चाबी लगी बाइक भी वहीं पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें