फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊंची कूद में वंशिका, 1500 मीटर दौड़ में मोहित बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा कल्याण विभाग द्वारा कराई गई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो- दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ़ राजकुमार तोमर व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित कुमार ने फीता काटकर किया। जूनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में रोनक कुमार, दो सौ मीटर दौड़ में अरशद ने पहला स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में मोहित ने पहला, सीनियर वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में उज्जवल ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सब जूनियर वर्ग में वंशिका व डिस्कस थ्रो में निशा पहले स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, वहीदुज्जमा, राजपाल सिंह, रीमा खोखर, जोगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें