फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Feb 2022 01:44 AM IST

सार

यूपी चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से जुड़ा एक रोचक किस्सा सामने आया है। बताया गया कि एक वक्त ऐसा था कि चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा तक लेने से इंकार कर दिया था। पूरी रिपोर्ट पढ़िए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला


खेड़ा हटाना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह भले ही 1937 से लगातार 1977 तक छपरौली सीट से जीतकर विधायक बनते रहे हो। मगर, उनको कभी चुनाव में प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती थी और वह कभी चुनाव में पैसा भी खर्च नहीं करते थे। एक चुनाव में बड़ा शराब कारोबारी चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचा और उनको मोटा चंदा देने की पेशकश की।


चौधरी चरण सिंह ने उनसे कारोबार के बारे में पूछा। बताया कि उनका शराब का कारोबार है। यह सुनते ही चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वह उनसे चंदा नहीं लेंगे और चंदा ही नहीं, उनसे किसी भी तरह की मदद भी नहीं लेंगे।


यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा


उन्होंने कहा कि जिस शराब के वह खिलाफ रहते हैं, अगर उसका कारोबार करने वालों से मदद लेंगे तो युवा पीढ़ी को नशे से कैसे दूर रखा जाएगा। चौधरी चरण सिंह चुनावों में शराब बांटना तो दूर, शराब से जुड़े लोगों से मदद तक लेने को तैयार नहीं होते थे।


यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next