बड़ौत। कांशीराम कालोनी निवासी धर्मपाल कई माह से टीबी रोग से ग्रस्त है। मंगलवार को धर्मपाल सीएचसी पर जांच कराने के लिए आया था। आरोप है कि कई इंतजार के बाद भी न तो जांच हुई और न ही दवाई मिली। मजबूरन धर्मपाल जमीन पर ही लेट गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी कोई सुध नहीं ली। सीएचसी पर आए अनिल, नीरज, सुधीर, आकाश ने बताया कि कई रोज से चिकित्सक समय पर नहीं बैठ रहे है, जिस कारण मरीजों को दिक्कतें हो रही है। उन्होंने सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त कराने की मांग की। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मरीज की जांच कर दवाई दे दी गई है।