फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे तरूण पहलवान का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में सोमवार को सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे तरुण पहलवान का फूलमालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तरुण पहलवान ने अमेठी में 17 से 19 सितंबर तक हुई नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता पवन पहलवान व चचेरे भाई भारत केसरी वरुण पहलवान को दिया। तरुण ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक के सुनील, हरियाणा के प्रवीण, हिमाचल के अजय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इसमें पंजाब के साथ एक प्वॉइंट से पिछड़ गए थे। तरुण की एशिया चैंपियनशिप में भागीदारी करने के लिए तैयारी चल रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, धूम सिंह, तेज सिंह, करतार पहलवान, बलराज पहलवान, देवेंद्र सिंह, रोहताश, प्रमोद धामा, मनोज पहलवान, प्रभात पहलवान, पवन पहलवान, ध्यान सिंह, प्रधानाचार्य नवाब सिंह व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें