फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर कलां में नहर की पटरी टूटने से खेतों में पानी घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में बुधवार की रात नहर की पटरी टूटने से खेतों में पानी घुस गया। खेतों में जलभराव होने से लगभग 15 से अधिक किसानों की कटी पड़ी सरसों की फसल खराब हो गई। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी से नहर की पटरी पर मिट्टी डलवाकर पानी रोका। किसानों ने प्रशासन ने फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां के नीटू नैन ने बताया कि गांव से होकर गुजर रही नहर की बुधवार रात पटरी टूट गई गई, जिससे खेतों में एक फीट से अधिक पानी भर गया। खेतों में जलभराव होने से गांव के लगभग 15 किसानों की खेतों में कटी पड़ी सरसों की लगभग सौ बीघा से अधिक फसल पानी में डूबकर खराब हो गई। उन्होंने बताया कि खेतों में जलभराव होने से गांव के राजकुमार की तीन बीघा, लोकेंद्र की दो बीघा, कंवरपाल की चार बीघा, राजपाल की चार बीघा, रविंद्र की पांच बीघा सरसों की फसल खराब हो गई है। इसके अलावा गांव के लगभग दस अन्य किसानों की फसल भी खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को नहर की पटरी की जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से नहर की पटरी पर मिट्टी डलवाकर पानी रोका। खेतों में जलभराव होने से किसानों का लाखों रूपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन ने नहर की पटरी पक्की कराने और फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें