ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत का आरोप
सट्टा बंद नहीं हुआ तो होगा पुलिस के खिलाफ भी होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव में शनिवार को सट्टेबाजों के विरोध में पंचायत आयोजित हुई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत कर गांव का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द सट्टेबाजों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण खुद ही सट्टेबाजों और बड़ौत कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान रामभजन के आवास पर हुई पंचायत में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। प्रधान का कहना था कि कई माह से कुछ लोग सट्टेबाजी कर गांव का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है। छोटे-छोटे बच्चे सट्टेबाजी में लिप्त है। यहां तक की आसपास के गांवों के ग्रामीण भी सट्टा लगाने के लिए गांव आ रहे है। गांव की बहू बेटियों के लिए भी यह माहौल सुरक्षित नहीं है। इससे गांव में बड़ी घटना होने की आशंका है। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि कई शिकायत करने के बावजूद पुलिस सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही सट्टेबाजों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण खुद ही सट्टेबाजों और कोतवाली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
पंचायत में ग्राम प्रधान रामभजन, वरुण चौहान, हिमांशु, मधुसूदन शास्त्री, विनोद कुमार, काव्या चौहान, अनंत चौहान, निशांत, सचिन, विजयपाल, पूरन सिंह, भीम सिंह, राजेश कुमार, इलम सिंह शामिल रहे।
पहले मामला संज्ञान में नहीं था। सट्टेबाजों के खिलाफ पंचायत होने की सूचना प्राप्त हुई है। कोतवाल और अन्य पुलिस को गांव भेजकर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।