फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रंछाड़ में विद्युत अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम को विद्युत अधिकारियों की कारगुजरी बताने का लिया निर्णय
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बिनौली। चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के मामले में शुक्रवार को रंछाड़ गांव के होली वाला मंदिर में ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें खापों के चौधरियों ने 21 सदस्य कमेटी बनाकर डीएम बागपत को विद्युत कर्मचारियों की कारगुजरी बताने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने बिजली बिल बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली, उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के नाम पर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एमडी को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की थी। इस मामले का जब खाप चौधरियों को पता चला तो उन्होंने शुक्रवार को रंछाड़ गांव में पहुंचकर पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने उनके सामने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान खापों के चौधरियों ने 21 सदस्य कमेटी बनाकर डीएम बागपत को विद्युत कर्मचारियों की कारगुजरी से अवगत कराने का निर्णय लिया। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर तिलकराम व संचालन समरपाल प्रधान ने किया। पंचायत में चौरासी खाप चौधरी प्रतिनिधि संजीव कुमार, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, पप्पू मुखिया, सतपाल, छोटू, बिरेन्द्र, रामनिवास, मास्टर ओमपाल सिंह, जिले सिंह, मास्टर ब्रजपाल सिंह, रविन्द्र हट्टी, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें