फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ तहरीर दी, हंगामा

विज्ञापन
रमाला थाने पहुंचे सूप गांव के ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ तहरीर देने पर हंगामा
विज्ञापन

रमाला। किरठल बिजलीघर से बासौली के लिए खींची जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के 12 खंभे सूप गांव के जंगल में क्षतिग्रस्त कर दिए गए। जेई ने सूप गांव के प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

जेई महेश चंद्र ने बताया कि किरठल बिजलीघर से बासौली के लिए बिजली की हाईटेंशन लाइन खींची जा रही है। सूप गांव के लोग लाइन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों पर 12 खंभे क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जेई ने बेबुनियाद आरोप लगाया है। वे जनप्रतिनिधि व उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। कार्यवाहक थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें