फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा तालाब का गंदा पानी, दूसरे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के अंबेडकरनगर वार्ड नंबर दो में तालाब ओवरफ्लो हो गया। इसका गंदा पानी घरों में भर गया। जलभराव से करीब 20 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रहने के लिए मजबूर हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत ने पंप लगाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से अंबेडकर नगर में तालाब का गंदा पानी घरों में भर गया है। घरों में दूषित पानी भरने से नागरिकों को घर छोड़कर जाना पड़ा। शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से वार्ड में पंप लगवाकर पानी निकलवाया। कस्बा निवासी तेजपाल, जयपाल, चरण सिंह, प्रदीप और मेघराज ने बताया कि नगर में पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं है। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी घरों और गलियों में भर जाता है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। घरों में गंदा पानी भरने से लोग दूसरे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार का कहना है कि कस्बे में पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है। जिससे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं है। नगर पंचायत ने शुक्रवार को वार्ड दो में पंप लगाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें