20 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बदमाश वारदात करने की पूरी तैयारी करके आए थे। वे करीब करीब सवा बारह बजे मकान में घुसे और 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों के अनुसार एक बदमाश बावली रोड और दूसरा पट्टी चौधरान की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दिशाओं में दौड़ भी लगाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े व्यापारी के घर हुई लूट की घटना से कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बदमाश भी घटना को अंजाम देकर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
बावली रोड पर फैक्टरी मालिक के मकान में वारदात हुई है। मगर, अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
- हरीश भदौरिया, सीओ
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो