Baghpat News : बागपत जिले मेंतेंदुए की आमद अभी बरकार है। जिससे ग्रामीण व किसान दहशत में है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी जंगलों में तेंदुआ होने से साफ इनकार कर रहे हैं।
बागपत में बिनौली के चंदायन गांव के जंगल में शनिवार की शाम तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ ईंख के खेतों में भाग गया।
विज्ञापन
जंगलों में तेंदुए की आमद अभी बरकार है। जिससे ग्रामीण व किसान दहशत में है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी जंगलों में तेंदुआ होने से साफ इनकार कर रहे हैं। कहीं ना कहीं तेंदुआ आए दिन किसानों को दिखाई दे रहा है और वह जंगली जानवरों पर भी हमला कर रहा है।
बताया गया कि शनिवार की शाम तेंदुए ने चंदायन गांव के जंगल में एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इस दौरान खेतों पर ज्वार की फसल काट रहे किसान गौरव, मिन्टूपाल, सचिन, उत्तम, वरुण आवाज सुनकर लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए उधर दौड़े तो तेंदुआ ईंख के खेत में भाग गया। इससे पहले भी तेंदुए ने शाहपुर बाणगंगा के जंगल में एक निराश्रित गोवंश को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।