-चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 21 सितंबर से 23 सितंबर तक शाहजहांपुर में सबजूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार को जिला खेल कार्यालय में खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया गया। चयनित खिलाड़ी 19 सितंबर को मंडलीय ट्रायल मे भाग लेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय में शनिवार को जिला स्तर पर साक्षी, रिया रानी, लक्ष्मी, टिवंकल तेज राणा, मीनाक्षी, शगुन चौहान, अनु, आशू, अनुष्का, शिया का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी 19 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे और मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी शाहजहांपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। इस मौके पर कबड्डी प्रशिक्षक आलोक मानव, सचिव नरेंद्र सिंह, कुनाल पंवार, अरविंद, गौरव कुमार, शैंकी शर्मा मौजूद रहे।