फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, योगी के शपथ लेते ही पलायन कर जाएंगे बचे हुए गुंडे-माफिया

Wed, 02 Feb 2022 07:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी के शपथ लेते ही बचे हुए गुंडे-माफिया भी यूपी से पलायन कर जाएंगे। 
विज्ञापन
बागपत पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बागपत अब रालोद का गढ़ नहीं रह गया है, बल्कि यहां तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं और दोबारा से यही स्थिति होगी। कहा कि योगी के शपथ लेते ही बचे हुए गुंडे-माफिया पलायन कर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को बागपत, बड़ौत, छपरौली तीनों विधानसभाओं में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


बागपत में जैन धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि मैं आ रहा हूं, लेकिन उनसे बस एक ही सवाल है कि क्या वह सरकार में आकर पटेल, चौधरी चरण सिंह की मूर्तियों को उखड़वाकर जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे। कहा कि पहले बागपत की सड़कों में गड्ढे थे और अब यहां के सामने चाइना भी फेल हो गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम् कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है तो वे भी सांप्रदायिक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी हाथ, साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं आती है, बल्कि कमल पर बैठकर आती है। रमाला में विधायक सहेंद्र रमाला के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना विकास किया है, उतना आज तक नहीं हुआ था। इस दौरान चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक साहब सिंह, धूम सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, प्रतिभा डिमरी, सत्यव्रत आर्य, अंकित लपराना शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें