डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उस पार्टी के लिए वोट करें जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। सभी उस पार्टी के लिए मतदान करें, जिसने चुहुंमुखी विकास कराया है। मैं गांव के लोगों से बोलूंगा कि वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि रालोद का गढ़ पूरी तरह से टूट चुका है। कछुए की चाल चलते हुए वोटर बीजेपी को वोट करेगा। किसान आंदोलन इस चुनाव में किसी तरह का कोई मुद्दा नहीं है। किसानों को कुछ लोगों ने गुमराह किया था।
पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा
वहीं थानाभवन कस्बे में प्राथमिक विद्यालय न० 3 पर कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा पत्नी के साथ वोट करने पहुंचे। थानाभवन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए जाते समय कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारी उत्साह है, क्योंकि जिस तरह से सपा ने राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का काम किया है।
इससे राष्ट्रीय लोकदल समर्थकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाए। उन्होंने कहा है कि विकास सुरक्षा के मुद्दे पर लोग भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। महिलाएं पुरुष योगी मोदी योगी मोदी के नारे लगाते हैं मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं।