फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एंबुलेंस में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, पंचायत चुनाव के लिए भेजी जानी थी सहारनपुर, दो आरोपी दबोचे

Thu, 01 Apr 2021 03:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

  • एंबुलेंस में हो रही थी शराब की तस्करी
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 48 पेटी बरामद
  • पंचायत चुनाव के लिए सहारनपुर भेजी जानी थी शराब
विज्ञापन
इसी एंबुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दूसरे राज्यों से शराब लाने के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आबकारी विभाग ने एक एंबुलेंस में ले जाई जा रही शराब पकड़ी। एंबुलेंस में हरियाणा मार्का 48 पेटी शराब थी। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: आज से 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंच जाएंगे आप, बिना टोल के भरें फर्राटा और फिर...

गौरीपुर मोड़ पर बुधवार को आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक एंबुलेंस में हरियाणा से तस्करी की शराब ले जाई जा रही है। आबकारी टीम ने हरियाणा की ओर से आ रही एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान एंबुलेंस में 48 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी अवैध शराब बड़ौत लेकर जा रहे थे। वहां से यह शराब पंचायत चुनाव के लिए सहारनपुर भेजी जानी थी। आबकारी अधिकारी अखिलेश ने बताया कि एंबुलेंस पर यूपी का नंबर पड़ा हुआ है। यह किस अस्पताल में प्रयोग हो रही थी, उसकी जानकारी कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें