फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थूक कर रोटी परोसने वाले होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने चार लोगों को लिया था हिरासत में

Sat, 29 Jan 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

यूपी के बागपत जिले में भी रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। रोटी पर थूक लगाकर परोसने वाले होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा स्थित होटल में थूक कर रोटी परोसने वाले के खिलाफ महामारी अधिनियम और समाज में द्वेष फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार को मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें होटल संचालक रोटी बनाते हुए उस पर थूकता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होते ही होटल पर खाना खाने वाले हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया था। उन्होंने होटल पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पता चलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने होटल मालिक सहित चार को हिरासत में ले लिया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक भगवत स्वरूप ने इस मामले में होटल संचालक उस्मान निवासी मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि होटल संचालक उस्मान ही वायरल हुई वीडियो में रोटी बनाते समय उन पर थूकता नजर आ रहा है। उसके इस कृत्य से समाज में द्वेष पनपने के साथ ही कोविड नियमों का भी उल्लंघन हुआ है। इसलिए उस्मान के खिलाफ कोतवाली में महामारी अधिनियम और समाज में द्वेष फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया।
 

यह भी पढ़ें: UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें