फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी की चेन नहीं देने पर दोस्त ने युवक की गर्दन में चाकू मारा, हालत गंभीर

विज्ञापन
बागपत के फैजपुर निनाना गांव में चाकू लगने से घायल हुए युवक की बहन से घटना की जानकारी लेते सीओ अनुज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में युवक के चांदी की चेन नहीं देने पर दोस्त ने उसके गले में चाकू मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। दो वर्गों से मामला जुड़ा होने से गांव में पुलिस तैनात है। उधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में संदीप पुत्र ओमवीर दूध की सप्लाई करता है। वह शनिवार को दूध सप्लाई करके अपने घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही दूसरे वर्ग का उसका दोस्त उसे अपने साथ नैथला मार्ग पर खेतों की तरफ लेकर चला गया। आरोप है कि युवक ने संदीप को गर्दन में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संदीप किसी तरह गांव में पहुंचा तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान भी दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि चांदी की चेन और हजारों रुपये लूटने के लिए युवक ने हमला किया है। उधर, सीओ अनुज कुमार मिश्र व कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने गांव में पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और युवक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि घायल संदीप और हमलावर युवक आपस में दोस्त है। शादी में जाने के लिए आरोपी ने संदीप से चांदी की चेन मांगी थी। उसके मना करने पर चाकू मार दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घायल युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। घटना को लेकर कई तरह की टिप्पणी की गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। अंकित बड़ौली, प्रियंका आर्य, मनोज आर्य, मधुसूदन शास्त्री, सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे पार करते हुए बाइक की टक्कर से किसान की मौत
बागपत। सिसाना के रहने वाले किसान धीर सिंह चौहान शनिवार सुबह अपने घर से खेत में जा रहे थे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पार करते हुए बुलेट बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बुलेट चालकर फरार हो गया। राहगीरों ने ई-रिक्शा से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान के बेटे मनोज चौहान ने कोतवाली पर घटना की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत के फैजपुर निनाना गांव में चाकू लगने से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल लेकर जाते परिजन।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें