फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोरी के साथ घटना के बाद वन स्टॉप सेंटर से दो महिला पुलिसकर्मी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन स्टॉप सेंटर से डायल 112 पर भेजी गई दोनों महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन

- किशोरी के हमलावर भाई को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वन स्टॉप सेंटर पर मंगलवार को किशोरी के साथ हुई घटना के बाद दो महिला पुलिसकर्मी संगीता और अनु को हटा दिया गया और उनको डायल 112 पर तैनात कर दिया। इनके अलावा मिशन शक्ति टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हुए बहन पर हमला करने वाले आरोपी आनिस को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसमें किशोरी के बृहस्पतिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।



बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के ही हिंदू युवक के साथ चली गई थी। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को रविवार को तलाश लिया, तभी से किशोरी वन स्टॉप सेंटर में है। मंगलवार को बड़ौत कोतवाली से एसआई संजीव व एक महिला कांस्टेबल वन स्टॉप सेंटर पर से किशोरी को लेकर न्यायालय जाने लगे। तभी किशोरी का भाई आनिस वहां आ गया और किशोरी की गर्दन पर तमंचा तानकर ट्रिगर दबा दिया लेकिन गोली मिस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आनिस सुल्तानपुर हटाना गांव के पास मिशन शक्ति टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मंगलवार रात घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल आनिस का उपचार कराकर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बुधवार को न्यायालय में बयान नहीं होने के कारण किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। वन स्टॉप सेंटर पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत हटाकर डायल 112 पर तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें