फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित दो पूर्ति निरीक्षक अब कानपुर से संबद्ध हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ मंडल में रहते जांच प्रभावित करने की आशंका, आयुक्त ने जारी किया संशोधित आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किए गए दो पूर्ति निरीक्षकों को मेरठ मंडल से हटा दिया गया है। राहुल पटेल और दीपक कुमार को अब कानपुर संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह फैसला विभागीय जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए लिया गया है।
दोनों निरीक्षकों पर बागपत में तैनाती के दौरान राशन डीलरों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे। इन शिकायतों पर विभागीय जांच कराई गई थी। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर मेरठ मंडल से संबद्ध किया गया था। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त रणवीर प्रसाद ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त मेरठ मंडल ने शासन को एक रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित उचित दर विक्रेताओं से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में बयान बदलवाने के प्रयासों का उल्लेख था। मेरठ और बागपत की निकटता भी एक कारण बताई गई। इससे गवाहों और साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका बढ़ गई थी।
विज्ञापन

आयुक्त रणवीर प्रसाद ने इस रिपोर्ट के आधार पर राहुल पटेल और दीपक कुमार को कानपुर से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को कानपुर कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें प्रत्येक कार्य दिवस पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभागीय कार्य के लिए कहीं भी जाने से पहले लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें