फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया तरीका: शातिर बोले- तुम्हारे घर में खजाना दबा है, तुम लखपति हो जाओगे, फिर ऐसे ठग लिए डेढ़ लाख रुपये

Fri, 12 Jan 2024 05:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बिजनौर के दो शातिर आरोपियों ने बागपत के एक व्यक्ति के घर से खजाना निकालने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो शातिर आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के जलालपुर गांव के एक व्यक्ति से बिजनौर जनपद के दो लोगों ने घर से खजाना निकालने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 17 लोहे के सिक्के भी बरामद किए। पूछताछ के बाद उन्हें जेल जेल दिया गया।

विज्ञापन


जलालपुर गांव का इमरान पुत्र याकूब ठगी का शिकार हुआ है। दरअसल, कुछ दिन पहले इमरान को दो व्यक्ति मिले। जिन्होंने इमरान को विश्वास दिलाया कि उसके घर में लाखों का खजाना दबा हुआ है। लेकिन खजाना निकालने के बदले उन्हें डेढ़ लाख रुपये चाहिए। विश्वास में आकर इमरान ने उन्हें एडवांस में 45 हजार रुपये दे दिए। 

इसके बाद उक्त व्यक्तियों ने उसके घर में एक जगह खुदाई कर लोहे के पांच सिक्के उसके हाथ में थमा दिए और कहा कि इन सिक्कों पर गंगाजल का छिडकाव होगा तो ये सिक्के सोने के हो जाएंगे। इमरान उनके झांसे में आ गया और बाकी की धनराशि भी दे दी।

इसके बाद आरोपी वहां से चपंत हो गए। जिसके बाद इमरान ने खुद के साथ हुई ठगी के मामले में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर 17 लोहे के सिक्के भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता
विज्ञापन

तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में आरिफ निवासी भनेड़ा व इदरीश निवसी मुढाला जनपद बिजनौर शामिल है। उनकी निशानदेही पर 17 लोहे के सिक्के भी बरामद हुए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें