खेकड़ा। कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी ने कस्बा और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें पांच फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने कस्बे और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित पांच शिकायती पत्र आए। उन्हें राजस्व विभाग और पुलिस को समाधान के लिए सौंपा गया। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने गत दिनों कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं के न्याय संगत ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद