फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे के लिए बंद की गई बड़ौत सीएचसी
विज्ञापन

13 लोगों में हो चुकी संक्रमण पुष्टि जिले में अब तक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जिले में सोमवार को बड़ौत सीएचसी के एक कर्मचारी सहित दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सीएचसी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 13 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को बड़ौत सीएचसी के एक कर्मचारी सहित दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 13 केस एक्टिव हो गए है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन क पालन करने और कोरोना रोधी टीकाकरण करने की अपील की है। उधर, बड़ौत सीएचसी को भी अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के भी सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही बड़ौत में जहां पर संक्रमित मिले हैं, उन स्थानों को सैनिटाइज कराकर आवश्यक स्थान को सील कराने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें