बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने अब पांच से 11 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगभग सवा दो लाख बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तक 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। अब जल्द ही पांच से 11 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। फिलहाल बच्चों के टीकाकरण के लिए शासन स्तर से गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। शासन से गाइडलाइन जारी होने पर बच्चों का टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। जिले मे लगभग दो लाख 25 हजार बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी है। शासन से निर्देश मिलने पर बच्चों का टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। जिले में पांच से 11 वर्ष के लगभग दो लाख 25 हजार बच्चे हैं।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले में 12 से 14 वर्ष तक के 55 हजार 195 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। अब तक जिले में 57 हजार 284 बच्चों को पहला टीका और 4 हजार 692 बच्चों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।