फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान उद्यमी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से कृषि यंत्र बनाने की फैक्ट्री थी बंद, बढ़ रहा था बैंक ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। आर्थिक तंगी के चलते एक उद्यमी संजय शर्मा ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह के मुताबिक मोहल्ला अहिरान निवासी संजय शर्मा कृषि यंत्र की फैक्ट्री चलाता था। उसने फैक्ट्री के लिए बैंक से ऋण भी लिया था। मंदी के कारण वह बैंक का ऋण नहीं चुका सका और ब्याज बढ़ता चला गया। दो वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी के कारण उसकी फैक्टरी पर ताला लटका था। मंगलवार की शाम तंगी के चलते उसने बंद पड़ी फैक्ट्री में बिजली के पंखे पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर आने पर भी आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें