फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसई नाला पटरी बदहाल होने से परेशानी

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ खेकड़ा से गुजर रहा बसई नाला संपर्क मार्ग। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी जूझते हैं दुश्वारियों से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर से होकर गुजर रही हसनपुर मसूरी गांव से बसई नाला पटरी वर्षों से बदहाल है। सांसद, विधायक और अधिकारियों की उदासीनता तथा लापरवाही के कारण मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील है। इससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मार्ग निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में बसई नाले की पटरी हसनपुर मसूरी गांव से होकर सीधा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक जाती है। वर्षों पूर्व ये मार्ग ठीक था तो इससे बड़ी संख्या में वाहन गुजरते थे। इस मार्ग से दिल्ली जाने के लिए करीब दो किलोमीटर दूरी कम हो जाती है। इस मार्ग पर लॉ कॉलेज के अतिरिक्त जैन शमशान घाट भी है। लेकिन मार्ग की हालत अत्यधिक दयनीय बनी हुई है। कई वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर नगरवासी सांसद एवं विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं विषम परिस्थितियाें में मार्ग से गुजरते हैं। शमशान घाट में शव ले जाते समय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगरवासी अंकित चौहान, हरिओम ठाकुर, फरहत जहां ने जिलाधिकारी राजकमल यादव से इस अतिमहत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मतगणना के बाद उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मार्ग निर्माण कराया जाएगा। - अजय कुमार, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें