फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शिक्षा चौपाल में महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बीआरसी पर सोमवार को जेंडर इक्विटी के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली डॉ. बिजेंद्र कुमार व मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ की प्रधानाचार्या मोनिका वाधवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र की प्रत्येक न्याय पंचायत की ओर से नारी शिक्षा जागरूकता पर मनमोहक स्टाल लगाई गई। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली, बरनावा व मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने बालिका शिक्षा पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, बीईओ बिनौली डॉ. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि नारी शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे वह समाज में निडरता के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर एसआरजी बालिका एवं गुणवत्ता कविता सिंह, शालू सिंह, राजीव तोमर, सोमित विश्नोई, नीतू यादव, श्वेता वर्मा, अमित मौर्य ने शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। नारी चौपाल का संचालन अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार, अवध शर्मा, अंकित तोमर, गौरव राणा, आजाद, सिंह, सुनील कुमार, कविता मधुर, रेखा, शीतल, प्रीति, दीपक, संजीव, विनय, अंशु, नम्रता सिंह, ममता, श्यामबाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें