विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बलिदानियों को याद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर काकोरी कांड के महानायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
राजपूत विकास समिति के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्र वंदना चौक पहुंचकर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खान जैसे राष्ट्र भक्तों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ठा. रोशन सिंह की प्रतिमा राष्ट्र वंदना चौक पर लगाने की भी मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, विजय सिंह फौजी, सुदेश चौहान, अजयवीर सिंह, आनंद सिंह, दीपक सिंह, सर्वजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, तरसपाल, सुरेश मानव आदि रहे। उधर, हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रवक्ता कृष्ण कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर के प्रबुद्ध लोगों ने राष्ट्र वंदना चौक पर काकोरी कांड के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। इससे पूर्व वात्सायन पैलेस में आयोजित संगोष्ठी में काकोरी कांड के अमर बलिदानियों को याद किया गया। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य व समिति के सचिव ब्रह्मपाल रोहिला ने कहा कि इन अमर शहीदों की बदौलत ही देश को आजादी मिली है। गायत्री परिवार के पंडित राधेश्याम शर्मा ने वीरों की कुर्बानी को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश पर प्राणों को न्यौछावर करने वाले बलिदानी देश की अमूल्य धरोहर है। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन गिरि, राजकुमार शर्मा, मूलचंद यादव, रामवीर सिंह, जुबेर मलिक, वेदव्रत आर्य, सत्येंद्र तेवतिया मौजूद रहे।