फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का सामान चोर, कई घरों में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जिससे कई घरों की बत्ती गुल हो गई है। अवर अभियंता आसिफ ने दोघट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

टीकरी विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता आसिफ ने बताया कि टीकरी-सूजती बाईपास किनारे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे 180 विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं। चोरों ने रविवार देर रात ट्रांसफार्मर नीचे सुधीर के गन्ने के खेत में गिराकर उससे तांबे की कोयल व अन्य सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर में चोरी होने से पट्टी धीमाना के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया। अवर अभिंयता ने दोघट थाने में तहरीर दी है। वहीं, दोघट पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें