फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पता चलेगी जनता के मन की बात, कौन बनेगा सरताज, किसके रहेंगे खाली हाथ

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए दस फरवरी को हुए मतदान के एक महीने बाद आज ईवीएम का पिटारा खुलेगा। खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। जनपद की तीनों विधानसभाओं बागपत, बड़ौत, छपरौली के 28 प्रत्याशियों का परिणाम आएगा। इस परिणाम के साथ ही कई नेताओं का भविष्य और कद तय होगा।
विज्ञापन

हर विधानसभा की मतगणना के लिए कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई है। बैलेट पेपर की मतगणना के लिए बागपत व बड़ौत विधानसभा के लिए चार-चार और छपरौली के लिए पांच टेबल लगी है। एक टेबल पर चार कर्मी लगाए गए है। अन्य कार्यों के लिए भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए 300 से ज्यादा कर्मी लगाए गए है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सबसे पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू की जाएगी।
सुबह नौ बजे तक पहला रुझान, छपरौली में सबसे 27 राउंड होंगे
मतगणना सुबह आठ शुरू होने के बाद पहला रुझान नौ बजे तक आने की उम्मीद है। पहले बैलेट पेपर और उसके बाद पहले राउंड में करीब एक घंटे का समय लग जाएगा। बड़ौत की मतगणना सबसे पहले खत्म होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां सबसे कम बूथ है। छपरौली में ज्यादा बूथ होने के कारण सबसे बाद में मतगणना खत्म होगी। मतगणना का परिणाम दो बजे तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा बूथ राउंड
बागपत 351 बूथ 26 राउंड
बड़ौत 328 बूथ 24 राउंड
छपरौली 368 बूथ 27 राउंड
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी, शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मतगणना स्थल के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। किसी तरह से गड़बड़ी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी को बिना पास के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। मोबाइल, पेन, डायरी व अन्य सामान कोई भी अंदर लेकर नहीं जा सकता है। धारा-144 लगी होने के कारण भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। विजयी जुलूस निकालने पर भी रोक है। किसी ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो उस पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने निर्देशित भी किया। एसपी ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना डायल 112 व उनके मोबाइल नंबर 9454400258 पर फोन करके दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें