फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस नहीं मिलने पर तीन स्कूली बस सीज

विज्ञापन
यातायात अभियान के अंतर्गत स्कूल बस की जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। परिवहन विभाग के निशाने पर नियमों का पालन नहीं करने वाली स्कूल बसें है। स्कूलों बसों की फिटनेस नहीं मिलने पर आठ बसों का चालान किया गया जबकि तीन को सीज किया गया। परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल प्रबंधन को वाहन में खिड़कियों पर जाली लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहनों की फिटनेस और अन्य सुविधाएं पूरी न करने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की चेतावनी के नोटिस जारी किए गए।
स्कूल बसों में नियमों का पालन नहीं किए जाने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में है। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि विभाग की ओर से स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। स्कूल बस चालकों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति पर वाहन न चलाने और गति नियंत्रण उपकरण लगाने के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधन को बसो की खिड़कियों पर पाइप और शीशों पर जाली लगवाने और फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल बसों पर प्रधानाचार्य व स्कूल के प्रबंधन का नंबर लिखवाने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने स्कूल संचालकों को पांच साल का अनुभव प्राप्त चालकों को बस चलाने और उनका चरित्र प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के निर्देश दिए। स्कूल संचालकों को मानक पूरे न करने पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन निलंबित करने के नोटिस भी जारी किए गए। इस दौरान आठ प्रदूषण परीक्षण केंद्र की जांच की गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा वायु प्रदूषण रोकने के उपायों के लिए वाहनों की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान साइलेंसर बदली बुलेट बाइक सीज की गई और चार का चालान कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें