सुबह दस से 11 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चार प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। बागपत में तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन सामान्य प्रेक्षक और एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
छपरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक परमेश्वर लाल (मोबाइल नंबर 9068602021), बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में प्रेक्षक कृतिका शुक्ला (मोबाइल नंबर 9068862021) और बागपत विधानसभा क्षेत्र में मोरे आशीष माधवराव (मोबाइल नंबर 6396613219) प्रेक्षक नियुक्त किया है। तीनों विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्र में डी लक्ष्मीकांथा (मोबाइल नंबर 9068922100) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रवास हैं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के बारे में किसी भी प्रकार की शिकायत या आपत्ति होने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुबह दस बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।