फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़े, 15 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंघावली अहीर थाना पुलिस व बदमाशों के बीच पिलाना भट्ठे के पास हुई मुठभेड़
विज्ञापन

- गोली लगने से एक बदमाश घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार देर शाम को पिलाना भट्ठे के पास मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने बताया कि सिंघावली अहीर थाना पुलिस शनिवार देर शाम को पिलाना भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक पर तीन युवकों को आता हुआ देखकर रोकने का प्रयास किया, तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। घायल बदमाश तसलीम पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे बदमाश आदिल पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत व इकराम पुत्र यासीन निवासी गांव भूरा थाना कैराना जिला शामली है। सीओ के अनुसार बरामद बाइक कहां से चोरी की गई हैं, इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें