फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- शुक्रवार शाम से शुरू हुआ था परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे शुरू हुआ चतुर्दशी का जलाभिषेक शनिवार शाम तक चलता रहा। क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा से भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। शनिवार को मंदिर परिसर से कोतवाली हटा दी गई।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शिवरात्री पर मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे झंडा पूजन के बाद देर रात तक जलाभिषेक चलता रहा। शनिवार को भी सुबह तड़के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। शनिवार को लगभग दस हजार के शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुलिस की रवानगी शुरू हुई
बालैनी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में कोतवाली स्थापित कर मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को चतुर्दशी का जलाभिषेक होने के बाद मंदिर परिसर में बनाई गई कोतवाली हटा दी गई।
भंडारे में प्रसाद वितरित किया
बालैनी। चतुर्दशी के अवसर पर पुरा महादेव मंदिर पर गाजियाबाद के सिद्ध कॉलोनी मोनी धाम के मोनू गुरु की ओर से भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

-------------
भजन कीर्तन में भगवान शिव का किया गुणगान
दोघट। जाहरवीर बाबा के मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भजन कीर्तन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगाजल, शहद, धतूरा, बेलपत्र, से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस मौके पर शकुंतला, मुनेश, सविता, कृष्णा, संगीता, ज्योति, स्वेता, राजेश मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें