फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी मे तीन लोगो के झुलसने के मामले मे कोतवाली मे दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव बसी में नशे के चलते चार युवकों में विवाद हो गया। उनमें से एक युवक ने उत्तेजित होकर तीनों युवकों और उनकी बाइक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग में झुलसने पर तीन युवकों को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों के परिजनों ने कोतवाली में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बसी में रविवार देर शाम चार युवा दोस्त खेतों में पहुंचे। वहां साथ बैठकर शराब पीने लगे। नशा होने पर उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनमें से एक दोस्त इतना उत्तेजित हो गया कि उसने बाकी तीनों दोस्तों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपी युवक ने फरार होने से पहले उनकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना का पता चलते ही तीनों युवकों के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गंभीर हालत में घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवकों की परिजन पूजा पत्नी सुनील ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि महिला पूजा रानी की तहरीर पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें