फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव में तीन दिवसीय मेला शुरू, कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंचे

Thu, 07 Mar 2024 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरु हो गया है। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और मेले में सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे हैं। मंदिर में शुक्रवार सुबह त्रयोदशी और रात नौ बजकर 52 मिनट से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला शुरू होने के साथ ही कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बृहस्पतिवार को दिन भर मंदिर में भगवान आशुतोष के जयकारे गूंजते रहे। बृहस्पतिवार को हजारों शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हजारों शिवभक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया।
- नौ बजे शुरु होगा झंडा पूजन
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह त्रयोदशी और रात नौ बजकर 52 मिनट से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रात नौ बजे झंडा पूजन शुरू होगा और नौ बजकर 52 मिनट पर झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू होगा। मंदिर समिति की ओर से मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर ली गईं थीं। इस बार मंदिर का पश्चिमी द्वार बंद रहेगा।
विज्ञापन

-कांवड़िये व श्रद्धालुओं को पूर्वी और उत्तरी द्वार से मिलेगा प्रवेश
पुरा महादेव मंदिर में इस बार कांवड़ियों को पूर्वी द्वार और अन्य श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। इस बार पश्चिमी द्वार को मरम्मत कार्य होने के कारण बंद किया गया है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को मंदिर के दक्षिणी द्वार से बाहर निकाला जाएगा।
- दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी
मेले में दुकानें सज गईं हैं। बृहस्पतिवार को पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। मेले में श्रृंगार और खिलौनों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ रही। महिलाओं ने जहां श्रृंगार के सामान की खरीदारी ही, बच्चों ने खिलौने खरीदे। दिन भी खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी रही।
- कंट्रोल रूम बनाया, सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी
मंदिर और मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। मंदिर परिसर में निगरानी कक्ष बनाकर मंदिर समिति के पदाधिकारी व पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए है। निगरानी कक्ष से 24 घंटे मंदिर और मेले की निगरानी की जाएगी।
- रात में पहुंचने शुरु हो जाएंगे श्रद्धालु
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए के लिए रात से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने शुरु हो जाएगे। जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कराई गई है।
- जगह-जगह तैनात रही पुलिस
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर और मेले में निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार, गर्भ गृह, पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी द्वार के अलावा पुरा-बालैनी मार्ग, पुरा किनौनी मार्ग, पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें