फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा से लोनी तक गड्ढे भरने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा से लोनी तक गड्ढों को पाटने का कार्य शुरू हो गया है। खेकड़ा से खजूरी पुस्ते तक दस करोड़ रुपये से हाईवे की हालत सुधारी जाएगी। 15 दिन के अंदर सभी गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लोनी तक गड्ढों में तब्दील है। खेकडा से दिल्ली अक्षरधाम तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग के कारण हाईवे का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था। इससे खेकड़ा से लोनी तक 15 किलोमीटर के रास्ते को तय करने में वाहन चालको को एक घंटे से अधिक समय लगता है। दो दिन पूर्व क्षेत्रीय सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने बड़ौत रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा रेलवे स्टेशन तक रेल यात्रियों की समस्या सुनीं थी। तब नगरवासियों ने उनके समक्ष क्षतिग्रस्त हाईवे की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया था। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने खेकड़ा से क्षतिग्रस्त मार्ग पर बने गहरे गड्ढों को पटवाने का कार्य शुरू करा दिया है। निर्माणाधीन सीगल कंपनी के ठेकेदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि खेकड़ा से खजूरी पुस्ते तक दस करोड़ रुपये से हाईवे की हालत सुधारी जाएगी। इसके बाद सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें