फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछोकरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्र पानी की निकासी कराने की मांग
विज्ञापन

बिनौली। गांव पिछोकरा में जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जलभराव की समस्या को लेकर पिछले दो साल से खंड विकास मुख्यालय और जिला स्तर के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन

पिछोकरा गांव का मुख्य मार्ग पिछले दो साल से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। जल निकासी न होने के कारण पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को गांव के अंदर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी घरों के अंदर घुस जाता है, इसके अलावा जलभराव होने के कारण कोई भी संक्रामक बीमारी कभी भी गांव में फैल सकती है। ग्रामीणों ने कहा कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को लिखित में समस्या कराने की मांग की, लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। इसके अलावा ग्रामीणों ने जिला स्तर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी कई बार फरियाद की, लेकिन मायूसी हाथ लगी। जल भराव की समस्या के समाधान के लिए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इनमें रविंद्र, सुखपाल, जितेंद्र, सोविन्दर , सूबे, समीम, बीरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें