फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं : योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मुकारी गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सिलाई केंद्र का शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर 35 बालिका एवं महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। केंद्र प्रशिक्षिका उषा व नेहा शर्मा ने बताया कि केंद्र पर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मास्क एवं सोशल डिस्टेन्स के नियमों का पालन किया जा रहा है। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने कहा कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ऐसे केंद्र ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे। अध्यक्षता रतन सिंह त्यागी और संचालन कृष्णपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रमाकांत शर्मा, राजकुमार त्यागी, मोहित ठाकुर, राहुल शर्मा, श्रीकांत शर्मा,ओमपाल शर्मा, अंकुर शर्मा, कैलाशचंद्र त्यागी, विनोद त्यागी, दिनेश शर्मा, सुशील शर्मा, रामबीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें