बिनौली। ग्वालीखेड़ा ग्राम पंचायतघर पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में कार्रवाई के लिए दिया समय पूरा होने पर ग्वालीखेड़ा ग्राम प्रधान अपने पति अन्य प्रधानों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिफ्तारी की मांग की।
एक सप्ताह पूर्व असामाजिक तत्वों ने ग्वालीखेड़ा के पंचायतघर को निशाना बनाकर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की थी। इससे आक्रोशित ग्राम प्रधान सोनिया शर्मा व उनके पति भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा मंगलवार को ग्वालीखेड़ा ग्राम प्रधान, बुढेड़ा प्रधान कालूराम गुर्जर, खेड़ा हटाना प्रधान भीम, फतेहपुर प्रधान सुनील कुमार के साथ थाना पहुंचे। वहीं, एसओ संजय कुमार बताया कि मोबाइल सर्विलांस सेल टीम उक्त फेसबुक आईडी अकाउंट की तह तक पहुंच गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद ग्राम प्रधान दंपती लौट गया। संवाद