फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजरौल रोड पर रास्ता किया बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर अंडरपास निर्माण के चलते शनिवार को रेलवे लाइन के नीचे ब्लॉक को फंसाया गया। इस कारण फाटक से रविवार तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे से अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां से करीब दो माह से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया गया है। अभी तक यहां से बाइक सवारों, रिक्शा को निकलने का रास्ता दिया गया था, मगर शनिवार को रेलवे लाइन के नीचे सीमेंट के बने ब्लॉक को फंसाने का काम शुरू किया गया, जिसके कारण बाइक सवारों, रिक्शा चालकों व पैदल गुजरने वाले लोगों का भी रास्ता पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, जो रविवार को भी बंद रहेगा। इससे लोगों की आवागमन की परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों को लोहड्डा या दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरकर नगर में प्रवेश करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली-रेल मार्ग पर सुबह नौ बजे के बाद शाम छह बजे के बीच गुजरने वाली चार ट्रेन भी रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं और बसों व निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

वर्जन
रेलवे लाइन के नीचे ब्लॉक फंसाने के लिए दो दिनों के लिए मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। सोमवार को बाइक सवारों व पैदल लोगों के लिए दोबारा से रास्ता खोल दिया जाएगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें