फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर छात्र पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। सिपाही अरुण को गोली मारने के मामले में मुखबिरी किए जाने के शक में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े खेकड़ा के डिग्री कालेज में घुसकर छात्र पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बचा गया तो बदमाश उसे धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद एसपी ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों समेत पीएसी को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में कई घंटे तक जंगल में खाक छानी। गन्ने के खेतों में ड्रोन के सहारे भी बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन

हापुड़ के नली गांव निवासी सिपाही अरुण कुमार बुधवार रात बागपत पुलिस लाइन से खेकड़ा में ड्यूटी पर जा रहा था। वह डायल-112 की बाइक पर तैनात है और उसकी ड्यूटी रात को दस बजे बदलनी थी। बंदपुर मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। आईजी प्रवीण कुमार ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासा करने के लिए कहा। घायल सिपाही गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बारे में खेकड़ा के एक छात्र ने पुलिस को जानकारी दी थी। इस पर बदमाशों ने मुखबिरी किए जाने के शक में बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे खेकड़ा के कॉलेज में पहुंचकर छात्र पर फायरिंग कर दी। छात्र किसी तरह बच गया, लेकिन बदमाश उसे धमकी देकर भाग गए। इस बारे में पता चलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने एएसपी मनीष कुमार मिश्र, बागपत सीओ अनुज मिश्र, खेकड़ा सीओ युवराज सिंह व बड़ौत सीओ आलोक सिंह के अलावा सभी थानों के प्रभारी व पीएसी को साथ लेकर बंदपुर के जंगल में करीब चार घंटे तक बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। खेकड़ा थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मुखबिरी के शक में बदमाशों ने कालेज में पहुंचकर छात्र पर फायर किया था। छात्र की तहरीर पर सागर निवासी बंदपुर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सिपाही की पत्नी ने तीन बदमाशों पर कराया मुकदमा
सिपाही अरुण कुमार को खेकड़ा ड्यूटी पर जाते हुए गोली मारने के मामले में पत्नी प्रियंका ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने मुकदमे में कहा है कि उसके पति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ड्यूटी पर जाते हुए गोली मार दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें