फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने छात्र से की बदसलूकी: कॉलर पकड़कर डेस्क में दे मारा, पेन से हाथ व माथे पर किया वार, ये है पूरा मामला

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

आरोप है कि प्रधानाध्यापक हारुण अली मुनव्वर ने स्कूल में ही उसे अपनी गाड़ी साफ करने के लिए कहा। कुछ देर गाड़ी साफ करने के बाद वंश थक गया और सफाई से मना कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापक ने पैन से उसके सिर, हाथ व माथे पर वार किया।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो व ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का के प्रधानाध्यापक हारुण अली मनव्वर पर गाड़ी साफ न करने पर कक्षा छह के छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। छात्र के परिजनों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रधानाध्यापक ने भी छात्र, उसके पिता सहित अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंचे बड़का गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसका पुत्र वंश गांव में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक हारुण अली मुनव्वर ने स्कूल में ही उसे अपनी गाड़ी साफ करने के लिए कहा। कुछ देर गाड़ी साफ करने के बाद वंश थक गया और सफाई से मना कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापक ने पैन से उसके सिर, हाथ व माथे पर वार किया।

यह भी पढ़ें: इतिहास में मेरठ: विदेशी अखबारों की सुर्खियां बनी थी 10 मई 1857 की क्रांति   
विज्ञापन


कॉलर पकड़कर गाली देते हुए सिर डेस्क में दे मारा। किसी तरह वंश स्कूल से घर भाग आया और परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा, हिंदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिला महामंत्री जयकुमार कंडेरा, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, गोविंद, राहुल शर्मा, लक्की कश्यप, राकेश, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: तैयारी तेज:   मेरठ में क्रांति दिवस के मौके पर होगा सीएम योगी का आगमन, इधर-उधर दौड़ते रहे अधिकारी
विज्ञापन


उधर, प्रधानाध्यापक हारूण अली मनव्वर ने भी कोतवाली में छात्र वंश, उसके पिता सहित कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने के संबंध मेें तहरीर दी। बताया कि छात्र वंश कक्षा में उत्पात मचा रहा था, रोकने पर छात्र अपने पिता व अन्य को लेकर विद्यालय पहुंचा और जानलेवा हमला किया। गाड़ी साफ कराने की बात निराधार है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।

पढ़ाई के वक्त स्कूल में सोने पर निलंबित हो चुके है प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक हारूण अली मनव्वर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके है। कुछ दिन पहले ही स्कूल में सोते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था। अभी हाल ही में प्रधानाध्यापक को बहाल किया गया है।

छात्र और प्रधानाध्यापक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। सोमवार को विद्यालय जाकर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - प्रकाश चंद, एबीएसए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें