फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र और भाइयों के साथ मिलकर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। क्षेत्र के जिवाना गांव में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र ने भाइयों के साथ मिलकर जमकर उत्पात मचाया। मंदिर में रह रहे साधु समेत दो ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा और फायरिंग की। इस दौरान तमंचा हाथ में फटने से पूर्व प्रधान का हमलावर पुत्र भी घायल हो गया। उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूर्व प्रधान का पुत्र भी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

जिवाना गांव निवासी अजित सिंह पुत्र जगमेहर सिंह की मां कांति देवी दो बार गांव की प्रधान रह चुकी हैं। इस बार वह चुनाव हार गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीती देर रात अजित सिंह नशे की हालत में गालीगलौज कर रहा था। यहां से गुजर रहे सुभाष पुत्र शिवचरण द्वारा विरोध करने पर लाठी से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। ग्रामीण एकत्र होने लगे तो अजित का पुत्र अभय और सौतेले भाई राजीव व शौकेंद्र भी हथियार लेकर आ गए। इन्होंने शिव मंदिर में रहने वाले साधु बल्लम गिरी को भी लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद ग्रामीण रवींद्र के साथ मारपीट की तथा फायरिंग की। इसी दौरान तमंचा फटने से अजित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसे तथा उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजित सिंह को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं, आरोपी अजित का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि अजित सिंह, अभय, राजीव और शौकेंद्र ने गांव में उत्पात मचाया है। लोगों के साथ मारपीट की और फायरिंग की है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायल साधु बल्लम गिरी व सुभाष और रवींद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष के भाई देवेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी राजीव और शौकेंद्र को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

साधु से मारपीट को लेकर रोष
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें से कुछ वीडियो में बल्लम गिरी महाराज लहूलुहान हालत में जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ ग्रामीण भी उनके पास खड़े हैं और उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान वह बेसुध होकर पीछे गिर जाते हैं। साधु के साथ मारपीट को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें