फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय पर गैरहाजिर मिले तीन कर्मचारी, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मंगलवार को छपरौली के राजकीय पशु चिकित्सालय का आस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने तीनों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी में जो अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। खुद को सुरक्षित रखते हुए हमें अपने सभी सरकारी दायित्व का निर्वहन और जनता की सेवा करनी है। जिससे कि जनपद स्वस्थ व सुरक्षित बना रहे। सभी के कार्य समय से होते रहें। कोरोना की इस लड़ाई में किसी भी कार्य को बिल्कुल प्रभावित नहीं होने देना है। कार्यालय भी समय से आना है इसके लिए यदि कार्यालय में अधिक स्टाफ है तो उसके कार्य के निर्धारण के लिए सभी कार्यालय अध्यक्ष ने रोस्टर तैयार किया है। रोस्टर के अनुसार कार्यालय आकर अपने कार्यों का निर्वहन करें। कोई अधिकारी, कर्मचारी बिना सूचना दिए जिला मुख्यालय से बाहर हैं या अपने कार्य से भाग रहे हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर जनता का विश्वास होना चाहिए। इसलिए वे अपने कार्य में ढिलाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें