फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार बोला निर्दोष है इमरान, पेट की खातिर चला गया कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार बोला निर्दोष है इमरान, पेट की खातिर चला गया कोटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में आर्मी इंटेलिजेंस ने कोटा में निवाड़ा के इमरान को दबोच लिया था। परिवार का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है। वह मजदूरी करने के लिए कोटा गया था। उम्मीद है वह जल्द ही घर लौट आएगा।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव के इमरान नाम के युवक पर आरोप है कि उसने सेना क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किया और सेना की सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई। राजस्थान के कोटा की भीम गंज मंडी पुलिस ने सेना इंटेलीजेंस की जानकारी के आधार पर इमरान (22) को सेना इलाके में संदिग्ध हालत में पकड़ा। उधर, निवाड़ा में इमरान के पिता अख्तर ने सोमवार को कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। ठेकेदार के माध्यम से वह मजदूरी करने गया है। कोई भी उनके खातों और घर की जांच कर सकता है। दो महीने पहले ही इमरान की शादी की थी। उनका बेटा बिल्कुल भी गलत गतिविधियों में शामिल नहीं है। उधर, एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि इस विषय में राजस्थान पुलिस या किसी अन्य ने कोई जानकारी अभी तक नहीं मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें