फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित क्रांति दल का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों के उत्पीड़न व तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

एडीएम व सीओ ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दलितों के उत्पीड़न और भड़ल गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एडीएम अमित कुमार सिंह व सीओ सदर ओमपाल सिंह ने उन्हें एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने कहा पिछले साल 24 जून को दल ने दलित अत्याचार रोकने व भड़ल गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर मंडल आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। मंडलायुक्त अनीता मेश्राम ने डीएम को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त के आदेश के एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई है। इसके अलावा ऊर्जा निगम ने 20 दिन पूर्व भड़ल गांव के दलितों के वैद्य बिजली कनेक्शन उतार दिए थे। कनेक्शन लगवाने की मांग को लेकर एसडीएम बड़ौत से शिकायत की, इस समस्या का भी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में गांव में दलितों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं तालाब को कब्जा मुक्त कराने तथा आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दल के अध्यक्ष रविकांत, जिलाध्यक्ष आनंद पाल, वरुण, विरेंद्र कश्यप, रुपेश, सुशील कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें