फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष पर हमले के प्रकरण ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन, उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भगवा हिंदू वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और इंस्पेक्टर से मिलकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तीन मार्च को दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक कुछ युवकों ने भगवा हिंदू वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता निवासी कोताना रोड पर हमला कर दिया था। इस मामले में जहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया, वहीं मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जानबूझकर निर्दोष युवकों को झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। हमला दूसरे युवकों ने किया जबकि नाम अन्य युवकों का लिया जा रहा है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनय मास्टर बावली, संजीव तोमर, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें