फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों ने लगाया दम

विज्ञापन
जैन स्थानकवासी डिग्री कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बैडमिंटन, रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने अपनी-अपनी टीम को जीताने के लिए दमखम लगाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता जैन और डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राचार्या ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए। प्रतियोगिता में सबसे पहले बैडमिंटन की प्रतियोगिता हुई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया मलिक ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया तोमर ने दूसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में टक्कर का मुकाबला हुआ। बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए तृतीय वर्ष की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। प्राची, सिया, मानसी, उमा, साक्षी, अमृता का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें